Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गुणवत्ता से समझौता या भ्रष्टाचार की बायार करोड़ों की सड़क अभी पूरी भी नहीं हुई: NN81


 लोकेशन बड़नगर उज्जैन एमपी

संवाददाता श्याम परमार


  और बताने लगी ठेकेदार की दास्तां  ठेकेदार की कार्य प्रणाली और सड़क की गुणवत्ता सवालों के घेरे में     


 बड़नगर।  बरगाड़ी बाईपास से लेकर रेलवे क्रासिंग तक बनाए जा रहे सीमेंट कंक्रीट के 4 लाइन सड़क निर्माण इन दिनों काफी चर्चाओं में है गत दिनों ठेकेदार द्वारा बीच में महीनों तक काम बंद रखने पर शिवसेना द्वारा आंदोलन किया गया था इसके बाद दबाव में आकर ठेकेदार ने कार्य चालू कर दिया है पर करोड़ों की लागत से बनने वाली इस सड़क की गुणवत्ता और ठेकेदार की कार्य प्रणाली अभी भी सवालों के घेरे में है इसका सीधा सा उदाहरण यह है कि करोड़ों की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है और जहां-जहां पर ठेकेदार द्वारा सड़क बना दी गई है वहां पर सड़क निर्माण में उपयोग किए जाने वाले मटेरियल अपनी दास्तां अपनी जुबानी खुद बता रहे हैं की किस तरह का मटेरियल इस सड़क निर्माण में उपयोग किया जा रहा है इस सड़क निर्माण पूर्ण होने के पूर्व ही और सड़क सरकार को हैंडओवर करने के पहले ही सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने लगे हैं इससे यह स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं इस सड़क निर्माण में गुणवत्ता के साथ समझौता किया जा रहा है इसके चलते इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता की इस सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की बायार भी बह रही है अब देखना यह होगा कि इस सड़क निर्माण में जिम्मेदार कनिष्ठ से लेकर वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान लेकर संबंधित ठेकेदार को सख्ती से सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही और अनियमितता के लिए उचित कार्यवाही करते हुए आगे से सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने देंगे ताकि सड़क बनने के बाद सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा तक यह सड़क चल सके और सरकार द्वारा जिस उद्देश्य को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर यह सड़क बनाई जा रही हैं उनका उद्देश्य पूरा हो सके और जनता को एक अच्छी सड़क की सौगात मिल सके। और यदि हाल यही रहे तो आप सोच सकते हैं कि आखिर सड़क की हालत क्या होगी। अभी निर्माण पूरा नहीं होने पर सड़क के यह हाल है तो आगे यह कितने दिनों तक चल पाएगी..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes