Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आयुष्मान आरोग्य मंदिर गंजपुरा में हुआ सामान्य ओपीडी और गैर-संचारी रोगों का विशेष जांच शिविर:NN81

संगवादाता जगबंधु पाल 

पाकुड़िया: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) गंजपुरा में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों का सामान्य ओपीडी के तहत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवाइयों का नि:शुल्क वितरण हुआ। शिविर में विशेष रूप से गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की रोकथाम और पहचान पर जोर दिया गया, जिसके तहत मरीजों के बीपी, शुगर सहित अन्य बीमारियों की नि:शुल्क जांच की गई। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को खान-पान में सुधार, नियमित व्यायाम करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes