Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गौरीफंटा बॉर्डर पर तस्करी के कपड़ों के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार, एसएसबी ने दबोचा.............NN81


भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर  कार्रवाई करते हुए भारत से नेपाल की ओर तस्करी कर ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की खेप के साथ एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद कपड़ों की अनुमानित कीमत लगभग 35,000 रुपये बताई जा रही है ।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम करीब पांच बजे एसएसबी गौरीफंटा के जवानों को जानकारी मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 752 के पास से तस्करी की खेप पार कराने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही एसएसबी के जवानों ने पिलर नंबर 752 के पास घेराबंदी कर भारत से नेपाल की तरफ जा रही एक संदिग्ध महिला को रोक लिया।महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़े बरामद हुए। बरामद सामान में 49 कुर्ती, 50 प्लाजो सेट और 16 कैट सेट शामिल हैं। पूछताछ में पकड़ी गई महिला की पहचान देवकी कुमारी महर (उम्र करीब 37 वर्ष) पत्नी जगत बहादुर महर, निवासी वार्ड नंबर 2, धनगढ़ी, जिला कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। एसएसबी ने बरामद कपड़ों और आवश्यक कागजी कार्रवाई के साथ पकड़ी गई नेपाली महिला को आगामी विधिक कार्रवाई के लिए  कस्टम ऑफिस गौरीफंटा को सौंप दिया है।

पीयूष गुप्ता 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes