Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

घोरछत्र नदी में मिला अज्ञात युवक का शव,शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस : NN81

 


रिपोर्टर -मदनलाल बर्मन 

घोरछत्र नदी में मिला अज्ञात युवक का शव,शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस : 

नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हड़हा स्थित घोरछत्र नदी में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।नदी के निचले हिस्से में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।प्राथमिक दृष्ट्या शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।शव जिस स्थान पर मिला है,वहां तक पहुंचना भी काफी मुश्किल बताया जा रहा है।आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई होगी।हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल मृतक कौन है और वह घोरछत्र नदी तक कैसे पहुंचा,इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है।_


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes