संवाददाता : प्रदीप शाक्य
तहसील नईसराय, जिला अशोकनगर (म.प्र.)
नईसराय कांग्रेस कमेटी ने मनाई राजीव गांधी की 82वीं जयंती :
नईसराय कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया
कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के विचारों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

