Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रामपुरिया में बदहाल पटवार भवन, छत पर उगी घास; पटवारी के नियमित नहीं आने से ग्रामीण परेशान : NN81

 

रामपुरिया में बदहाल पटवार भवन, छत पर उगी घास; पटवारी के नियमित नहीं आने से ग्रामीण परेशान : 

रामपुरिया  ग्राम पंचायत रामपुरिया का पटवार भवन लंबे समय से बदहाली का शिकार बना हुआ है। भवन की छत पर घास उग आई है और रखरखाव के अभाव में भवन जर्जर स्थिति में पहुंचता जा रहा है। वहीं पटवारी के नियमित रूप से कार्यालय नहीं आने से ग्रामीणों को अपने जरूरी राजस्व कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों केअनुसार पटवार भवन समय पर नहीं खुलने के कारण नामांतरण, जमाबंदी, नकल सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार ग्रामीणों को अपने काम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनमें प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिला मंत्री उदय लाल गुर्जर, वार्ड पंच सिन्टु खारोल, समाजसेवी चांदमल पोसवाल, ओमप्रकाश लितरिया एवं भेरु लाल गुर्जर ने प्रशासन से पटवार भवन की नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत करवाने तथा पटवारी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पटवार भवन नियमित रूप से नहीं खोला गया और ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को लेकर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes