Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उपायुक्त ने आईटीडीए, एंव कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की व्यापक समीक्षा कर लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश* ...........NN81


*★छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, स्वास्थ्य सहायता, छात्रावास निर्माण एवं पीवीटीजी सर्वे कार्यों की प्रगति पर उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा*


उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आई०टी०डी०ए०), एंव जिला कल्याण कार्यालय अंतर्गत संचालित योजना/कार्यों तथा पीवीटीजी (PVTG) समुदाय के परिवारों के लिए किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।


बैठक में उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम  जिला कल्याण कार्यालय, साहेबगंज द्वारा संचालित प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति 2025-26 की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि DNO स्तर से कुल 653 छात्र-छात्राओं का आवेदन सही पाया गया है, जिन्हें जिला स्तर पर अनुमोदित किया गया। तथा प्री-मैट्रिक में कुल 76 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन समिति में अनुमोदित किया गया।


बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत साइकिल वितरण योजना की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य के अनुसार 20753 साईकिल प्राप्त हुई, इनमें से 18642 साइकिल को फिटिंग कर 18,623 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है। वही फिटिंग हेतु 2111 साइकिल लंबित है। उपायुक्त ने साइकिलों का शीघ्र फिटिंग एंव सत्यापन कर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवंटन एवं व्यय की स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान पाया गया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त 59 आवेदनों को सत्यापन हेतु सिविल सर्जन कार्यालय भेजा गया है। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने को निर्देश दिया गया जिससे लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध करायी जा सके।


बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत निर्धारित साहों के विरुद्ध ग्राद्ध उपलब्धियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत मामलों, ऋण वितरण तथा लाभुकों को उपलब्ध कराए गए रोजगार के अवसरों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभउपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक बिरसा मुंडा आवास योजना, सरना, मसना, जाहेरस्थान एवं हड़गड़ी घेराबंदी योजना, आदिवासी कला केंद्र एवं धुमकुड़िया भवन निर्माण योजना, मांझी थान योजना तथा कब्रिस्तान घेराबंदी योजना के अद्यतन प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


पी०एम० जनमन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्मित किए जा रहे मल्टीपरपज सेंटर (MPC) भवनों की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 14 एमपीसी भवनों का निर्माण किया जाना है, जिनमें से 13 भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष 01 भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शेष भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।


बैठक में डीएमएफटी (DMFT) मद से स्वीकृत योजनाओं की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 17 पीवीटीजी विद्यालयों में मॉड्यूलर किचन-सह-भोजनालय एवं शौचालय निर्माण कार्य स्वीकृत था, जिसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।


उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 05 अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के साथ जल्द निमार्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।


बैठक में आवासीय विद्यालयों एवं आवासीय/दिवाकालीन विद्यालयों में रिक्त पदों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।


समीक्षा के दौरान साहेबगंज, बड़हरवा, उधवा, बरहेट एवं पतना स्थित जनजातीय छात्रावासों में छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड क्षमता बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक के अनुसार प्राक्कलन तैयार कर उपस्थापित करने  का निर्देश दिया गया।


इसके अतिरिक्त पीवीटीजी (PVTG) समुदाय के परिवारों के लिए किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने, शत-प्रतिशत परिवारों को आच्छादित करने तथा अद्यतन एवं त्रुटिरहित आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, श्री संजय कुमार दास सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

आकाश कुमार भगत 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes