संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा एमपी से
कार्यकर्ताओं ने जय भीम , बाबा साहेब अमर रहे के लगाए नारे
हरदा जिले कि तहसील सिराली मे बुधवार को अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के तमाम सामाजिक संगठनों ने अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया को नगर सिराली में पुराना बस स्टैंड (चौक) सिराली का नाम बदलकर अंबेडकर चौक रखे जाने के संबंध में एवं भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर ज्ञापन सौंपकर मूर्ति लगाने की मांग की गई। अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा एवं आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, जयस ,नाजी, कतिया समाज बाल्मीकि समाज व तमाम सामाजिक संगठनों की मांग है कि हर वर्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाते हैं सिराली तहसील स्तर पर भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है सिराली तहसील में सबसे ज्यादा बाहुल्य क्षेत्र अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों का है। उसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण अभी तक नहीं किया गया ।
वरिष्ठ समाज सेवी ओ.पी देवहारे ने कहा सिराली में पुराना बस स्टैंड पर लंबे समय से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। नगर के सिराली में पुराना बस स्टैंड पर बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जाए जिसके आगामी समय हर वर्ष 14 अप्रैल को सिराली में डॉक्टर अंबेडकर जी की जयंती भव्य रूप से मनाई जा सके।
आजाद समाज पार्टी के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव ने बताया कि इस संबंध में शासन प्रशासन को पूर्व में भी कई बार सामाजिक संगठनों के माध्यम से लिखित ज्ञापन देकर अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया । ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया शासन द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। बाबा साहब अंबेडकर जी का देश में बहुत बड़ा योगदान रहा लेकिन उनकी प्रतिमा सिराली में नहीं होने से अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के लोगों में नाराजगी है।
भीम आर्मी के सुनील खंडेल ने बताया कि शासन प्रशासन को विगत 2015 , 2018 व 2021-22 में भी अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के कई सामाजिक संगठनों ने मिलकर प्रतिमा के संबंध में व पुराना बस स्टैंड का नाम बदलकर अंबेडकर चौक रखा जाए इस संबंध में कई बार आवेदन निवेदन कर चुके हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा कोई अहम कदम नहीं उठाया गया। ज्ञापन देकर निवेदन किया कि तत्काल निर्णय लेकर पुराना बस स्टैंड पर जगह चिन्हित कर प्रतिमा स्थापित की जाए एवं पुराना बस स्टैंड का नाम बदलकर अंबेडकर चौक रखा जाए।
सामाजिक संगठनों की मांग है कि यदि 6 दिसंबर 2026 के पहले भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई तो बड़ी संख्या में सिराली के पुराना बस स्टैंड (चौक ) पर सामाजिक संगठनों द्वारा जगह चिन्हित कर नीला झंडा गाढ़ दिया जाएगा ।
जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव, पार्षद किरण नरेंद्र आठनेर, राधेश्याम नागराज, कैलाश सोलंकी, पूरण मालवीय, कपिल सावनेर , योगेश मल्हारे,करण हिरे, सुनील खंडेल, ललित सोलंकी, दुर्गेश राठौर, दीपेंद्र पिपारदे, विष्णु मार्को, मनीष उइके, सामाजिक कार्यकर्ता अजय मंडलेकर, सुरेश ठाकरे आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
