न्यूज़ नेशनल 81
तहसील निघासन से संवाददाता योगेश कुमार
निघासन, 05 अक्टूबर 2026।
खीरी जिले में अवैध शस्त्रों के निर्माण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पढ़ुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पढ़ुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, 05 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजकर 06 मिनट पर मुन्नूपुरवा जाने वाले मार्ग, टांपरपुरवा खड़ंजा मार्ग तिराहे के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान विभू उर्फ शिवकमल शुक्ला, निवासी ग्राम मुन्नूपुरवा खरवहिया नंबर 02, थाना पढ़ुआ, जिला खीरी, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी बंदूक, एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना पढ़ुआ में मु0अ0सं0 536/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को पढ़ुआ पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अहम सफलता माना जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद यादव, उपनिरीक्षक बसंत लाल सरोज, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, चन्द्रमोहन त्यागी, विकास और अक्षय चन्द्रवंशी शामिल रहे।
निघासन से संवाददाता योगेश कुमार की रिपोर्ट, न्यूज़ नेशनल 81
