लखनऊ। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के लखनऊ स्थित रामायण आवास पर अम्बेडकर नगर जनपद के पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्
रघुराज प्रताप सिंह ने केक काटकर राजेंद्र प्रताप सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।
जन्मदिन समारोह के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजेंद्र प्रताप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर अनुज कुमार शुक्ल, जिला सचिव, जनसत्ता दल अम्बेडकर नगर, सफीक अहमद, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जनसत्ता दल अम्बेडकर नगर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर जन्मदिन मनाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा और सभी ने राजेंद्र प्रताप सिंह को बधाई देते हुए उनके निरंतर सक्रिय रहने की कामना की।
न्यूज नेशन 81आप देख रहे हैं राजेंद्र प्रताप सिंह रिपोर्ट
