भानू मरकाम
कोटा आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर कोटा नगर पालिका कार्यालय में स्वच्छता दीदियों एवं नगर पालिका के ड्राइवरों को स्वच्छता कार्य के दौरान उपयोगी मास्क, जूता, मोजा, साड़ी सहित स्वच्छता किट का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वच्छता दीदियां प्रतिदिन अपने अथक परिश्रम और समर्पण से हमारे नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनके सम्मान और सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर कोटा विधानसभा के छाया विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री प्रबल प्रताप सिंह जी, जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित कोटा नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
