आज दिनांक 24.10.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व श्री शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक जोगिया के निर्देशन में आज दिनांक 24.10.2026 को थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गुमशुदा विन्ध्वासिनी पुत्री स्व 0तौलन साकिन भवारी थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर जो अपने घर से दिनांक 22.10.2026 को दिन में 12.00 बजे घर से बिना कुछ बताये कही चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में 23.10.2026 को गुमशुदा के माता मीरा साकिन भवारी थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्रथनगर के प्रार्थना पत्र के आधार गुमशुदगी दर्ज कराया था। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा विन्ध्वासिनी को सकुशल बरामद किया गया। जिसको उसके परिजन को गुमशुदा विन्ध्वासिनी उपरोक्त की पहचान कराकर गुमशुदा को नियमानुसार सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति टीम का गुमशुदा के परिजनो द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।
बरामद करने वाली मिशन शक्ति टीम का विवरण-
01.उ0नि0 मुस्तकीम अंसारी थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थगर ।
02.म0का0 पूजा यादव, रानी विश्वकर्मा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर।
03.का0 विजय थाना जोगिया उदयपुर जिला सिद्धार्थनगर

