Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना ढेबरुआ पुलिस द्वारा स्मैक (हेरोइन) वजन 15.92 ग्राम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया : NN81


 

थाना ढेबरुआ पुलिस द्वारा स्मैक (हेरोइन) वजन 15.92 ग्राम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया : 

 डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्वेक्षण में एवं चन्द्रकान्त पाण्डेय थानाध्यक्ष ढेबरुआ के नेतृत्व में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.10.26 को 01 नफर अभियुक्त शिन्टू पुत्र लालबहादुर उम्र 24 वर्ष निवासी लालनगर सिपहिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को अवैध स्मैक (हेरोइन) वजन 15.92 ग्राम के साथ घरुआर पुलिया बढनी बलरामपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 148/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया । 


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1. शिन्टू पुत्र लालबहादुर उम्र 24 वर्ष निवासी लालनगर सिपहिया थाना तुलसीपुर जनपद 

    बलरामपुर ।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

01.  चन्द्रकान्त पाण्डेय थानाध्यक्ष थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।

02.  उ0नि0 राजाराम यादव थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।

3. हे0का0 अनूप कुमार यादव थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।

4. का0 प्रबल कुमार थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थ नगर ।

5. का0 अरविन्द यादव थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes