Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

समाज निर्माण में बुद्धिजीवियों की अहम भूमिका के साथ बैठक में शामिल हुए बुद्धिजीवी, समाज को सही दिशा देने पर हुई चर्चाएं : NN81

 

रिपोर्टर: चुन्नू कुमार सिंह 

लोकेशन: समस्तीपुर/मोहिउद्दीन नगर 

समाज निर्माण में बुद्धिजीवियों की अहम भूमिका के साथ बैठक में शामिल हुए बुद्धिजीवी, समाज को सही दिशा देने पर हुई चर्चाएं : 

मोहिउद्दीन नगर में समाज को सही दिशा देने एवं कुरीतियों को दूर करने और नई पीढ़ी को संस्कारित करने में बुद्धिजीवियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है । बुद्धिजीवी वर्ग ही समाज में जागरूकता, शिक्षा और समानता की अलख जगाता है ।

यह बातें स्थानीय बाजार में मोहिउद्दीननगर प्रथम बुद्धिजीवी सम्मेलन की सफलता को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए साहित्यकार ईश्वर करुण ने कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उमेश प्रसाद ने की, इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में जब समाज कई चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में शिक्षक, लेखक, साहित्यकार और चिंतक वर्ग को आगे आकर समाज को जोड़ने और मार्गदर्शन करने की जरूरत है. इस दौरान 21 व 22 नवम्बर को मोहिउद्दीननगर बाजार के मम्मन साह धर्मशाला में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई ।

साथ ही इसकी सफलता को लेकर रणनीति तैयार की गई । इस क्रम में एक आयोजन समिति गठित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes