Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारत की जनगणना- 2027 द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव के आई.टी.आई. बसडिलिया में फीता काटकर, द्वीप प्रज्जवलित कर एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया।: NN81

 

सिद्धार्थनगर 24 अक्टूबर 2026/भारत की जनगणना- 2027 द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव के आई.टी.आई. बसडिलिया में फीता काटकर, द्वीप प्रज्जवलित कर एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. को बुके देकर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रगणक, अधिकारीगण एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के जनगणना में आप लोगो का जो दायित्व है उसका निर्वहन करें। जनगणना के प्रथम चरण में आप लोगो द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। द्वितीय चरण में भी जनपद सिद्धार्थनगर अच्छा कार्य करेंगा। आप लोग निर्धारित समय से पूर्व जनगणना का कार्य पूर्ण कर ले। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जनगणना हेतु संबधित अधिकारियों की ड्यूटी लगा दे। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों, दायित्वों तथा कार्यों के समयबद्ध एवं शुद्धतापूर्ण निष्पादन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का समुचित उपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ करें।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम चरण में मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। द्वितीय चरण में व्यक्ति की गणना होना है। इसमें 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक स्वगणना होगी। 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक द्वारा जनगणना का कार्य किया जायेगा। यह कार्यक्रम 35 दिनों तक चलेगा। इसके पश्चात 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक रिवीजन काउन्ट चलेगा। इसमें जनगणना के दौरान यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है अथवा किसी का जन्म हुआ है तो उसमें संसोधित किया जायेगा। इसके अलावा होमलेस व्यक्तियों का भी सर्वे 04 जनवरी 2027 के शाम को किया जायेगा। जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार का प्रपत्र नही लेना है। व्यक्ति द्वारा जो सूचना/जाति आदि बताया जायेगा वही भरना है। जनगणना के दौर 40 प्रकार के प्रश्न पूछे जायेगें। 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढढ़ निखिल चक्रवर्ती, व अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित  थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes