राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने परिवार सहित चारभुजा नाथ के किए दर्शन ली इतिहास की जानकारी :
राजसमंद जिले के चारभुजा मेवाड़ के आराध्य देव भगवान विष्णु चतुर्भुज नाथ जहां कामदा एकादशी सोमवार को राजसमंद के जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा सपत्नीक एवं साथ उनके रिश्तेदार भी पहुंचे जिन्होंने दर्शन किए वही पुजारी पुष्कर गुर्जर, गोपाल गुर्जर ,भेरू गुर्जर द्वारा तिलक माला पहना कर सत्कार किया। वही पुजारी सुरेश पंचोली द्वारा पंचामृत का प्रसाद तो पुजारी मीठालाल गोखलावत द्वारा मंदिर के इतिहास की जानकारी देकर वर्ष में भरने वाले दो बड़े मेलों के बारे में भी बताया। जिला कलेक्टर अरुण हसीजा सहित परिवार एवं मेहमानों का पुजारी परिवार द्वारा नग्गार चौक में मेवाड़ी पाग एवं ऊपर ना पहना कर सभी का स्वागत सम्मान किया गया। जहां जिला कलेक्टर को परिवार सहित मेले में आने का चारभुजा पुजारीयो एवं कस्बे वासियों ने निमंत्रण दिया। पुजारी ने रामदेवरा चलने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रक्षाबंधन के बाद से कस्बे में राजसमंद नगर परिषद की ओर से अस्थाई सुलभ शौचालय रखवाने एवं पानी की व्यवस्था के लिए भी अवगत करवाया। जिससे कस्बे में गंदगी न फैले । साथी कस्बे में ढाई महा पूर्व मांगीलाल पंचोली के घर से 40 लख रुपए के जेवरात सहित नगदी जिसका अभी कोई सुराग नहीं लगे की भी शिकायत की जहांजिला कलेक्टर ने आज ही जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने की बात कही । जहां स्वागत के समय उनके साथ चारभुजा तहसीलदार तोलाराम देवासी,पुजारी नरेश गुर्जर, मांगीलाल राजावत, मांगीलाल पंचोली, गोपाल गुर्जर ,पुष्कर गुर्जर,भैरू गुर्जर,भंवर लाल गुर्जर, मीठालाल गुर्जर सहित पुलिस के एएसआई रामेश्वर लाल,कास्टेबल शंकर सिंह गुर्जर एवं पुजारीगन मौजूद

