Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल जीरापुर के 8 खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन : NN81


 रिपोर्ट : पवन अहिरवाल  

रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल जीरापुर के 8 खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन : 

जीरापुर। रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल जीरापुर के 8 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ब्यावरा में किया गया, जिसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर पर अपनी जगह बनाई।

विद्यालय के चयनित खिलाड़ियों में 19 वर्ष बालक वर्ग में देवराज दांगी, 17 वर्ष बालिका वर्ग में अक्षिता गुर्जर एवं प्रीति झाला, 14 वर्ष बालिका वर्ग में साँची सोनी, दीक्षा बोढ़ाना, वीरा सोनी एवं इशिका दांगी तथा 14 वर्ष बालक वर्ग में युवराज गुर्जर का चयन हुआ है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था संचालक रणवीर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है।

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक यशवर्धन सिंह, प्राचार्य शैलेंद्र जोशी, वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर पुष्कर पटेल, भोला सेन, खेल शिक्षक अरविंद बंसल एवं सोनू राठौर ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes