Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

26वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्ती जिले का शानदार प्रदर्शन, बेसबॉल में स्वर्ण पदक पर कब्जा: NN81


 26वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्ती जिले का शानदार प्रदर्शन, बेसबॉल में स्वर्ण पदक पर कब्जा: 

धनेश्वर साहू  न्यूज़ नेशन 81सक्ती। बिलासपुर में दिनांक 03 से 06 सितंबर 2026 तक आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्ती जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। बेसबॉल खेल में बिलासपुर जोन की टीम ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्ती जिले से कुल 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जैजैपुर में अध्ययनरत 4 छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 अंडर-17 बालिका वर्ग

कु. गरिमा चंद्र

कु. साक्षी चंद्र

कु. अंजलि मानिकपुरी

कु. रश्मि खूंटे  स्वर्ण पदक

इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

इस सफलता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाग द्विवेदी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम. लकड़ा, विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी श्री खगेश कुमार भारद्वाज सहित सभी व्यायाम शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह उपलब्धि सक्ती जिले के खेल प्रतिभाओं के लिए गौरव का विषय है तथा इससे जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes