लोकेशन पाकुड़िया पाकुड़
संगवादाता : जगबंधु पाल
दिनांक 7 सितंबर को पाकुड़िया थाना परिसर में एसडीपीओ (SDPO) विजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित थाने के सभी सब-इंस्पेक्टर (SI) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए:
सोनार दुकानों में बढ़ेगी चौकसी: त्योहारों और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की सभी सोनार (आभूषण) दुकानों और उनके आस-पास के इलाकों में पुलिस गश्त व चौकसी बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
सीसीटीवी (CCTV) हुआ अनिवार्य: सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सभी आभूषण दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके अभिलेखों की हुई जांच: बैठक के दौरान थाने के विभिन्न अभिलेखों (Records) की गहनता से जांच की गई, जिसमें सभी अभिलेख सामान्य और अप-टू-डेट पाए गए।पुराने मामलों की समीक्षा: बीते दिनों के लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। मामलों की प्रगति और पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक पाई गई।
पाकुड़िया पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भाईचारा बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। आम जनता से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस को दें।

