Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पाकुड़ में सुदृढ़ होगी कानून व्यवस्था: सांसद और विधायकों ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : NN81

 




लोकेशन पाकुड़ 

संगवादाता जगबंधु पाल 

पाकुड़: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले को मिले नए पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। झारखंड सरकार द्वारा पाकुड़ जिले के लिए 14 नए पेट्रोलिंग वाहन (बोलेरो) और 18 पेट्रोलिंग बाइक आवंटित की गई हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद श्री विजय हाँसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू, महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी, पाकुड़ विधायक निशात आलम, डीसी मेधा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम तथा सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और वाहन चालकों को गश्ती बढ़ाने, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में आम जनता की सुरक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु इन वाहनों का कुशल उपयोग करने की सलाह दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes