भारतीय किसान संघ जिला इकाई उमरिया द्वारा 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की गई थी जिसके क्रम में प्रथम चरण 10 सितंबर को घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के तहत शहडोल घुनघुटी नेशनल हाईवे मार्ग को बंद करना था, जिला प्रशासन द्वारा भारतीय किसान प्रतिनिधि से बैठक किया गया एवं प्रशासन द्वारा आश्वत किया गया की भारतीय किसान संघ के सभी मांगों पर पहल होगी, उमरिया जिला कलेक्टर राखी सहाय द्वारा जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल से बात कर भारतीय किसान संघ की मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है, क्षेत्र की मुआवजा राशि 28 से 29 लाख, पुनर्वास नीति सभी पर जिला प्रशासन द्वारा सहमति दी गई है, इसके बाद भारतीय किसान संघ अभिषेक अग्रवाल ने प्रशासन की इस पहल को सराहा और कहा कि यदि शासन प्रशासन किसानों की बातों को मानने के लिए तैयार है तो किसान संघ को कोई आप्ति नहीं है । लेकिन साथ ही साथ भारतीय किसान संघ में स्पष्ट किया है कि किसानों का किसी भी प्रकार का नुकसान भारतीय किसान संघ सहन नहीं करेगा, जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है जब तक किसी भी कॉलरी कंपनियों को ग्रामीण क्षेत्र में कार्य नहीं करने दिया जाएगा

