Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पाकुड़ पुलिस की गश्ती व्यवस्था होगी और मजबूत! : NN81

 

लोकेशन पाकुड़

संगवादाता : जगबंधु पाल 

पाकुड़ जिले में पुलिस गश्ती और त्वरित कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए 14 नए पेट्रोलिंग बोलेरो और 18 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिल उपलब्ध कराए गए हैं।3 सितंबर को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सांसद विजय हांसदा, पाकुड़ विधायक निसात आलम, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

एसपी अनुदीप सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों और वाहन चालकों को नियमित गश्ती, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अब 32 नए पेट्रोलिंग वाहनों के जरिए जिले में पुलिस की सक्रियता और गश्ती व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।पाकुड़ की हर खबर के लिए जुड़े रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes