Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जलभराव की खबर मिली तो कुर्सी छोड़ मौके पर पहुंचे डीएम… समस्या देख तुरंत लगाया दूसरा पंप, अब पानी की निकासी होगी तेज! : NN81


 


संवाददाता : योगेश कुमार

जलभराव की खबर मिली तो कुर्सी छोड़ मौके पर पहुंचे डीएम… समस्या देख तुरंत लगाया दूसरा पंप, अब पानी की निकासी होगी तेज!

लखीमपुर खीरी शहर की गंगोत्री नगर के लो-लैंड क्षेत्र में जलभराव की सूचना पर बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर जलभराव की वास्तविक स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। मौके पर एक पंप से पानी की निकासी अपेक्षाकृत धीमी मिलने पर डीएम ने तत्काल दूसरा पंप लगाने के निर्देश दिए, ताकि जलनिकासी में तेजी लाई जा सके।

डीएम के साथ एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चेलवाराजु आर. और नगर पालिका परिषद के ईओ संजय कुमार भी मौजूद रहे। डीएम ने मौके पर सैम्पवेल के माध्यम से हो रही जलनिकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पंप की क्षमता, पानी की निकासी की गति और जलभराव समाप्त होने में लगने वाले समय की जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes