Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बरगी में भव्य स्वागत हुआ : NN81

 

संवाददाता :निर्मल विश्वकर्मा बरगी

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बरगी में भव्य स्वागत हुआ।

बरगी। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह के बरगी आगमन पर क्षेत्र के युवा आशीष साहू कल्लू गणमान्य नागरिकों एवं अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अध्यक्षीय सान्निध्य में संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस दौरान बरगी क्षेत्र के युवाओं ने लंबे समय से लंबित जिला न्यायालय भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से अध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह के समक्ष रखी। युवाओं ने बताया कि न्यायालय भवन का निर्माण लंबे समय से अपेक्षित है, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है।

युवाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया कि वे अपनी पहली ही बैठक में बरगी  ज़िला न्यायालय भवन निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे और इसके लिए आवश्यक प्रयास करेंगे।

अध्यक्ष के आश्वासन से बरगी क्षेत्र के नागरिकों एवं युवाओं में उम्मीद जगी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण अग्रवाल ग्राम पंचायत बरगी सरपंच मंजू चौकसे रवि शंकर उपाध्याय,नारायण केवट बम बम तिवारी, विकास खन्ना, वीर सिंह पटेल, छोटे लाल केवट धीरेंद्र साहू छोटू अग्रवाल पंकज परस्ते शानू यादव आरती साहू गित्तू साहू केशव साहू  समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes