संवाददाता : नेम सिंह चौहान
रायसेन/ ग्राम गूगलवाडा
भोपाल
शिक्षक दिवस 2026 के गरिमामय अवसर पर "धरोहर वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा रायसेन जिले का भोपाल में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
"मेरा गांव, मेरा अभिमान" और "जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी" के पावन ध्येय वाक्य पर आधारित इस कार्यक्रम में ग्राम गूगलवाड़ा (रायसेन अंचल) के सेवानिवृत्त शिक्षकों, शासकीय सेवाओं में नव-चयनित अधिकारियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान देना कर्तव्य नहीं, माटी का ऋण है: एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्राइम ब्रांच भोपाल के एडिशनल डीसीपी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान ने अपने छात्र जीवन के दिनों को याद करते हुए अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा, "मैं भी ग्राम गूगलवाड़ा का ही छात्र रहा हूँ। शिक्षकों को सम्मान देना सिर्फ हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि एक ऐसा ऋण है जिसे चुकाना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। गूगलवाड़ा से प्रतिवर्ष कई प्रतिभाएं उभर रही हैं, जिन्हें प्रोत्साहन और निरंतर मार्गदर्शन की आवश्यकता है।" इस अवसर पर अपने पुराने शिष्यों का यह समर्पण देखकर कई सेवानिवृत्त शिक्षक भावुक हो उठे।
इन विभूतियों का हुआ सम्मान:-
सेवानिवृत्त शिक्षक: श्री मणिशंकर व्यास, श्री बी.एल. अहिरवार, श्री पन्नालाल उमरे, श्री मानसिंह चौहान, श्री रुखम सिंह चौहान, श्री विजय सिंह चौहान (गूगलवाड़ा), श्री छत्रपाल सिंह चौहान और श्री रूपसिंह चौहान को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए याद कर सम्मानित किया गया।
नव-चयनित अधिकारी:-
प्रशासनिक व अन्य सेवाओं में चयनित ग्राम गूगलवाड़ा की प्रतिभाओं—श्री भुवनेश चौहान (डिप्टी कलेक्टर), कुमारी स्वीटी चौहान (नायब तहसीलदार), रश्मि चौहान (नगर नियोजन अधिकारी), स्वाति चौहान (चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर) तथा राजकुमार चौहान, अरुण चौहान व रणजीत सिंह चौहान को सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्र-छात्राएं:-
गांव के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों—विश्वास, प्रांजलि, आराध्य, लक्ष्य, मानसी, सिमरन, उज्ज्वल, शिवानी, दीपिका परव, विवेक, निशा, अश्मिता, खुशी, रमा, सुहानी, माहेश्वरी, वैष्णवी, मोहिनी, अथर्व, मनीष, निशा और कनक आदि को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
शैक्षणिक भ्रमण और सफल आयोजन:-
धरोहर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और सफलता के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन श्री ब्रजमोहन चौहान ने दिया, संयोजन श्रीमती जयश्री चौहान का रहा तथा आभार प्रदर्शन श्री निरंजन चौहान द्वारा किया गया। मंच का कुशल संचालन श्री अभिषेक 'अज्ञानी' जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री पुष्कर सिंह चौहान, श्री रमेश मेहरा, श्री मनोज चतुर्वेदी आदि का सराहनीय योगदान रहा।


