लोकेशन/ आगरमालवा
संवादाता संजय डगवाल
आगर मालवा जिले के दो पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, निरीक्षक बने:
आगर मालवा। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में आगर मालवा जिले के दो अधिकारियों को कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। रिव्यू विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की रिपोर्ट के आधार पर जारी आदेश में प्रदेश के कुल 223 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
आदेश के अनुसार आगर मालवा में वर्तमान पदस्थापना वाले DILIP KATARA और ALOK KUMAR PARETIYA को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारियों का नाम 223 पदोन्नत अधिकारियों की सूची में क्रमशः 175 और 182 पर दर्ज है।
लय के 7 सितंबर 2026 के आदेश के मुताबिक पदोन्नत अधिकारियों को निरीक्षक के रिक्त पदों पर स्थानापन्न/अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक स्थापित किया जाएगा। सूची में दी गई वर्तमान पदस्थापना यथावत रखी गई है। इस आदेश में इन दोनों अधिकारियों के लिए किसी नई जिला पोस्टिंग या स्थानांतरण का उल्लेख नहीं है।
बताया गया है कि इससे पहले 13 जुलाई 2026 को पुलिस मुख्यालय के आदेश से 1029 लोक सेवकों को पदोन्नति दी गई थी। इसके बाद रिव्यू डीपीसी की रिपोर्ट के आधार पर 223 अधिकारियों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है।
पदोन्नति आदेश सुप्रीम कोर्ट में लंबित SLP No. 13954/2016 तथा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आगामी आदेशों के अधीन रहेगा। आदेश में पदोन्नत कर्मचारियों के वेतन निर्धारण सहित पदोन्नति से जुड़ी अन्य शर्तें भी निर्धारित की गई हैं।


