Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शिक्षक दिवस पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने 60 से अधिक सम्मानितजनों का किया अभिनंदन : NN81

 


 संवाददाता : प्रहलाद कुमार सिन्हा

कोण्डागांव । शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक टेकाम ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 60 से अधिक सम्मानितजनों का अभिनंदन किया।

समारोह में शिक्षादूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक तथा नक्सल पीड़ित परिवार के एक अनुकंपा नियुक्त कर्मचारी को विधायक टेकाम द्वारा शाल, श्रीफल एवं सम्मान राशि/चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं। उनके ज्ञान, संस्कार, त्याग और समर्पण से विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes