Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई :NN81



 कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कार के दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने अपनी राइफल से कार के शीशे तोड़े।

सिपाही की पत्नी ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 5 लोगों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज नेशन 81 राजेंद्र प्रताप सिंह की खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes