Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मथुरा: यातायात पुलिस का "Meet & Greet" अभियान, मसानी चौराहे पर AC और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग : NN81

 

मथुरा: यातायात पुलिस का "Meet & Greet" अभियान, मसानी चौराहे पर AC और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग

मथुरा। माननीय उच्च न्यायालय एवं अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात के निर्देशन में आज दिनांक 28.09.2026 को “Meet & Greet” विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत मसानी चौराहे पर जोन प्रभारी टीएसआई सूर्यभान सिंह द्वारा प्राइवेट एसी, सरकारी एसी एवं स्लीपर बसों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान बसों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास (Emergency Exit), आपातकालीन सुरक्षा उपकरण एवं अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों की उपलब्धता और कार्यशीलता की जांच की गई। रात्रिकालीन संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने के लिए चालकों को जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया गया। विशेष रूप से महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई और किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही चालकों को यातायात एवं सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes