Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वन विभाग द्वारा शा. मा. वि. झीकड़ाखेड़ा में बच्चों को बांटी गई क्रिकेट किट : NN81


 लोकेशन : झीकड़ाखेड़ा 

 रिपोर्टर : अमीन मंसूरी 

शासकीय माध्यमिक विद्यालय, झीकड़ाखेड़ा में वन विभाग की टीम द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्कूल के बच्चों को खेल सामग्री के रूप में पूरी क्रिकेट किट भेंट की।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में सभी उपस्थित जनों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात प्रधानाध्यापक विष्णु जाधव एवं मुकेश गोस्वामी द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

विभाग की ओर से अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं, इसी उद्देश्य से यह क्रिकेट किट प्रदान की जा रही है। साथ ही स्वच्छता संबंधी गतिविधि भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन संजय पाटीदार द्वारा किया गया। खेल सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें भारी उत्साह देखा गया। अंत में बाल संसद के सदस्यों एवं विद्यालय परिवार द्वारा वन विभाग समिति का आभार व्यक्त किया गया।

उक्त गतिविधि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छ भारत विद्यालय रेटिंग में भारत में दूसरे नंबर पर एवं मध्य प्रदेश में प्रथम नंबर पर स्थान प्राप्त करने वाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय  झिकडाखेड़ा द्वारा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes