संवाददाता : मंजीत मौर्य
नारेबाजी करते हुए प्रधानों ने की बीडीओ के निलंबित की मांग 5 प्रतिशत कमीशन लेने का लगाया आरोप:
महराजगंज। विकासखंड पनियरा में ग्राम प्रधानों और खंड विकास कार्यालय के बीच विवाद को लेकर मामला गरमा गया है। पनियरा प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह समेत अन्य ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पर दुर्व्यवहार करने, अशब्द भाषा का प्रयोग करने तथा विकास कार्यों में 5 प्रतिशत कमीशन लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामले को लेकर प्रधान संघ के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानों ने नारेबाजी करते हुए संबंधित बीडीओ को निलंबित करने की मांग की। प्रधानों का आरोप है कि विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचने पर उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जाता है।
ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश सिंह एवं अन्य ग्राम प्रधानों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। वहीं, लगाए गए आरोपों पर विकासखंड पनियरा के वीडियो ने अमीय कुमार शशि ने बताया की अपने ग्राम सभा के कार्य के सिलसिले में मुझसे मुलाकात करने आए थे ग्राम सभा के कार्य का रेशियो पूरा होने के कारण वह और अधिक कार्य करने के लिए बोल रहे थे।हमने कार्य कराने से मना कर दिया तो हमारे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है जो बाकी जो भी आरोप हमारे ऊपर लगाया जा रहा है वह गलत और निराधार है।

