Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

धर्मांतरण के सबूत न मिलने पर दर्जन भर लोगों का शांति भंग में हुआ चलान : NN81



अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर में ईसाई मिशनरियों द्वारा चंगाई सभा के दौरान धर्मांतरण की सूचना पर सक्रिय हुई :

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल व पूछताछ के बाद सबूत न मिलने पर दर्जन भर लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। रविवार को चैनपुर चौराहे से दक्षिण बिछैला मार्ग पर आर्थिक रूप से कमजोर हिन्दू धर्म के लोगो को इकठ्ठा कर के ईसाई धर्म के लिए प्रेरित करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मौके से दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले लिया और उन से पूछताछ की तो धर्मांतरण जैसे सूचना की पुष्टि नहीं हो सकी।जिस के बाद हिरासत में लिए गये  राजन कुमार पांडेय समेत अन्य को पुलिस ने सोमवार को शांति भंग में चालान कर दिया। एसओ जैतपुर प्रेमचंद ने बताया की मौके से हिरासत में लिए गये सभी का चालान कर दिया गया। जांच में धर्मांतरण कराने जैसे किसी बात की पुष्टि नहीं हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes