
अम्बेडकर नगर। जनपद न्यायालय परिसर में नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय भवन का ई-उद्घाटन न्यायमूर्ति अरूण भंसाली मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। उक्त समारोह में वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी चेयरमैन इन्फा कमेटी उच्च न्यायालय इलाहाबाद महानिबन्धक मंजीत सिंह शेरोन भी उपस्थित रहे। प्रशासनिक न्यायाधीश सुश्री नन्द प्रभा शुक्ला न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद की व्यक्तिगत गरिमामयी उपस्थिति में ई-उदघाटन जनपद न्यायालय के मीटिंग हाल में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यकम में चन्द्रोदय कुमार जनपद न्यायाधीश राजेश भारद्वाज प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय एवं जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।ई-उद्घाटन के पश्चात प्रशासनिक न्यायाधीश सुश्री नन्द प्रभा शुक्ला उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय भवन का भौतिक उद्घाटन एवं निरीक्षण किया गया उक्त अवसर पर चन्द्रोदय कुमार जनपद न्यायाधीश राजेश भारद्वाज प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय जिलाधिकारी ईशा प्रिया नीलम वर्मा सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण सुनील यादव अध्यक्ष बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन के विद्वान सदस्यगण विनय वर्मा जिला सूचना अधिकारी विनय वर्मा एवं जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।