लोकेशन/ आगर मालवा
संवादाता संजय डगवाल
आगर-मालवा, 08 सितंबर 2026। अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने 6, 7 एवं 8 सितंबर को सघन कार्रवाई की।
अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कुल 7 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान 40.12 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई, जबकि 500 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त मदिरा एवं महुआ लहान की अनुमानित कीमत 57,504 रुपये बताई गई है।
तीन दिवसीय कार्रवाई के दौरान राजस्थान सीमा से लगे गांवों एवं ढाबों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अवैध शराब से जुड़े आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक नरेन्द्रसिंह डामर के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान आबकारी आरक्षक दीनबंधु पाटीदार, सुनील कुमार, भावेश चौहान, गौरव जडेजा, योगेन्द्रसिंह पंवार एवं पूजा परमार का सहयोग रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

