मगरौनी, जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट
नरवर थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को फरियादी हर्षित राय ने अपने भाई पंकज राय की पत्नी रंजिता राय की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बॉबी राय एवं अंकित बनाफर ने पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर थाना नरवर में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बॉबी राय पुत्र प्रमोद राय, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बल्लमपुर, थाना प्रेमनगर, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) तथा अंकित बनाफर (ठाकुर) पुत्र छत्रपाल बनाफर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भगवन्तपुरा, थाना पिछोर, जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह राजावत, उपनिरीक्षक रायचन्द भिलाला, सउनि सतीश जयंंत, सउनि राधाकृष्ण बंजारा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

