Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूपों ने मोहा मन, 'श्रीकृष्ण बनो' प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा : NN81


 संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पिड़ावा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ विभिन्न कार्यक्र

आयोजित किए गए। इसी क्रम में एक निजी विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए 'श्रीकृष्ण बनो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा का आकर्षक स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में अंजना कुमारी ने राधा और अनु कुमारी ने कान्हा का मनमोहक रूप धारण कर विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और मनभावन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं।

विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के माता-पिता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक कमल सिंह, शोभन सिंह एवं हेमराज सिंह सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को भी निखारने का कार्य करते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes