Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक ने किया गणेश पांडाल निर्माण कार्य का शुभारम्भ। : NN81


 विधायक ने किया गणेश पांडाल निर्माण कार्य का शुभारम्भ।

संवाददाता : राजीव गुप्ता 

आष्टा । आज "महाकाल ग्रुप" बांसबेडा मन्दिर पार्वती नगर आष्टा द्वारा विधायक श्री गोपालसिंह जी इंजीनियर के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामय उपस्तिथि में श्री गणेश उत्सव पर्व मनाने हेतु भव्य पांडाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया । कार्यक्रम में पहुचे सभी अतिथियो का श्री महांकाल ग्रुप पार्वती नगर के अध्यक्ष अनमोल राजगुरु,जुगल मालवीय,शरद सोलंकी सहित ग्रुप के सभी सदस्यो ने स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद धनरूपमल जैन ने किया 

कार्यक्रम के पश्चात सभी ने मंदिर पहुच कर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes