रिपोर्टर : मिठालाल गुर्जर
बारिश की कामना को लेकर चारभुजा में पुजारियों एवं कस्बे वासियों ने की इंद्रदेव की पूजा
राजसमंद जिले के चारभुजा क्षेत्र सहित राजसमंद जिले के कई इलाकों में बारिश का दौर थमने से चारों तरफ सूखे जैसे हालात नजर आने लगे हैं। जहां चारभुजा कस्बे वासियों द्वारा भगवान इंद्र देव को रिझाने के लिए इंद्र देव पूजा की । ग्रामीणों ने बताया कि पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें भी अब सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं, वही जलाशय भी पूरी तरह खाली पड़े हैं।जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों में भी राजसमंद में बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है।
बारिश की कमी से खेतों में नमी लगातार कम होती जा रही है और फसलों पर संकट मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इसी को लेकर मंगलवार को चारभुजा कस्बेवासियों ने भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए चूरमे का प्रसाद लेकर गाजे बाजे के साथ मंदिर से रवाना हुए जो मंडी महादेव पहुंचकर बारिश की कामना को लेकर भगवान इंद्र की पूजा की। ग्रामीणों ने भगवान इंद्रदेव से मेहर बरसाने और खेतों में खड़ी फसलों को जीवनदान देने की प्रार्थना की।
बारिश के लिए इंद्रदेव की पूजा-अर्चना ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था से जुड़ी परंपरा रही है। इंद्र पूजा के समय पंडित नाथूलाल पालीवाल,पुजारी रामचंद्र गुर्जर, वनराज गुर्जर, नंदलाल गुर्जर योगा लाल गुर्जर बंशीलाल प्रजापत,नरेश दास वैष्णव, कन्हैया लाल गुर्जर, पुरुषोत्तम सेवक, बंसीलाल पालीवाल, लाला गुर्जर ,जगदीश सेवक सहित कई महिलाएं पुरुष मौजूद थे।

