ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, बोरी बुजुर्ग में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल :
धूलकोट तहसील। ग्राम बोरी बुजुर्ग में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और मुख्य मार्ग से होते हुए दरगाह शरीफ तक जुलूस निकाला गया।
जुलूस की शुरुआत अमजद चौहान के घर से हुई। इसके बाद अब्दुल मजीद पवार के घर से संदल लेकर समाजजन जुलूस में शामिल हुए। जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए दरगाह शरीफ पहुंचा। पूरे रास्ते में लोगों में उत्साह नजर आया। खास बात यह रही कि जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता और आपसी भाई चारे की मिसाल देख ने को मिली। मिल जुलकर पर्व बनाया।
सभी ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारा मजबूत करते हैं।
इस दौरान मोहम्मद इरशाद खान,मोहम्मद इस्माइल डावर मोहम्मद यूनुस, हनीफ बाबा, मोहम्मद बाबा, अब्दुल शकूर, एमद हुसैन, साबिर रंगरेज, एजाज चौहान, मोहम्मद इकबाल खत्री, मोहम्मद इसहाक खत्री ,मोहम्मद तैयब खत्री ,मोहसीन चौहान, अज्जू पवार, अजीम पवार, फैजान चौहान ,मोहम्मद शाहरुख खत्री, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल, नींबू सोलंकी, मुकेश खरते, गोसरनाथ बाबा, कुसिया पटेल, गुलाबसिंग रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए धूलकोट चौकी प्रभारी कमल मोरे, प्रधान आरक्षक इमरान खान सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
धूलकोट तहसील से संवाददाता मोहम्मद शाहरुख खत्री की रिपोर्ट

