Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मगरौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार : NN81

 

मगरौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार : 

मगरौनी (जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश) | रिपोर्ट: जितेन्द्र शाक्य

शिवपुरी जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मगरौनी चौकी पुलिस (थाना नरवर) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।   

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया (भा.पु.से.) के निर्देशों, अति. पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति के मार्गदर्शन और एसडीओपी श्री विनायक शुक्ला व थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक अरुण प्रताप भदौरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।   


क्या है पूरा मामला?

दिनांक 28.09.2026 को मगरौनी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नरवर-भितरवार रोड स्थित गढोली तिराहे पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे में अवैध शराब लिए खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर धर दबोचा गया।   

आरोपी की पहचान:

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनय उर्फ घेंटी (25 वर्ष), पिता अमर सिंह बाथम, निवासी बाथम मौहल्ला मगरौनी (थाना नरवर) बताया।   

शराब की मात्रा: 07 पेटी देशी मदिरा प्लेन (कुल 350 क्वार्टर / 63 लीटर)   

अनुमानित कीमत: करीब 28,000 रुपये   

पुलिस ने अवैध शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes