पुलिस थाना खैरथल का निरीक्षण, विधिक प्रक्रिया एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में दिए निर्देश
न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता देवराज मीणा मुंडावर राजस्थान
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शैलेंद्र व्यास जी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला न्यायाधीश) श्री अजीत कुड़ी जी द्वारा पुलिस थाना खैरथल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर लंबित एवं दर्ज प्रकरणों, एफआईआर, केस डायरी, चार्जशीट तथा एससी/एसटी एवं अन्य आपराधिक मामलों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली गई। महिला एवं बाल संबंधी प्रकरणों में पीड़ितों को उपलब्ध सहायता एवं उनके विधिक अधिकारों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
सचिव महोदय ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देने तथा उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, थाना परिसर की साफ-सफाई, आमजन के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई का भी जायजा लिया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री रामकिशन एवं पुलिस स्टाफ को अभिलेख अद्यतन रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं विधिसम्मत व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
