Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तिकुनिया पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 9.550 ग्राम स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार : NN81

 

NEWS NATION81 

तहसील निघासन 

 संवाददाता : योगेश कुमार

तिकुनिया पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 9.550 ग्राम स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार : 

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कोतवाली पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 18 अगस्त 2026 को अवैध शराब और नशीली औषधियों की रोकथाम के दौरान की गई। टीम ने तिकुनिया थाना क्षेत्र के रननगर प्रकाश की दुकान के पास दो संदिग्धों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतीराम बजर्ई, उम्र करीब 30 वर्ष, और खडक बिष्ट, उम्र करीब 27 वर्ष, दोनों निवासी लमकीचुहा, जिला कैलाली, नेपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से 9.550 ग्राम स्मैक यानी ब्राउन पाउडर बरामद किया। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसका नंबर DL4SDM6203 बताया गया है।

इस मामले में तिकुनिया थाने में मु0अ0सं0 124/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में तिकुनिया कोतवाली पुलिस के साथ SSB की टीम भी शामिल रही। पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया।

नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes