दिनांक 17-08-2026 को बीजापुर जिले के व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ के द्वारा एक दिवसीय ध्यानकर्षण व कलम से काम बंद कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों के सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा गया ।
बता दे व्यावसायिक प्रशिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लगभग 1285 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को विभिन्न ट्रेडों (15 ट्रेडों) में कौशल परक और रोजगार परक शिक्षा प्रदान करते है , किंतु वर्तमान में उनका ही रोजगार का ठिकाना नहीं है।
व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ बीजापुर के जिलाध्यक्ष श्री चंदन देशमुख व सभी प्रशिक्षकों के द्वारा बताया गया कि उनकी
प्रमुख समस्याएं - सेवा सुरक्षा का अभाव,बहुत ही कम मानदेय के साथ शोषण,समान काम समान वेतन का अभाव,मेडिकल अवकाश का अभाव,समय पर वेतन का अभाव तथा महीनों महीनों तक सैलरी को रोकना,निर्धारित कार्य के अतिरिक्त अन्य गैर व्यावसायिक कार्य करवाना आदि ।
प्रमुख मांगे -
हरियाणा और दिल्ली राज्यों की तर्क पर व्यावसायिक प्रशिक्षकों को 38,100 रुपए प्रतिमाह सम्मानजनक मानदेय प्रदान किया जाए ।
प्रतिवर्ष इंक्रीमेंट। VTP से मुक्त कर विभाग में समायोज। सामान्य , मेडिकल व मातृत्व अवकाश । इंक्रीमेंट की एरियस की राशि।

