Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फसल खराबे के मुआवजे और बीमा क्लेम की मांग पर अड़े किसान, एसडीएम ने आरोपों को बताया निराधार : NN81

 

पिड़ावा में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी, प्रशासन से नहीं हुई वार्ता:

 संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा। उपखंड कार्यालय के बाहर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान वर्ष 2025 में फसल खराबे के मुआवजे तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लंबित बीमा दावा राशि का भुगतान शीघ्र कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

धरनास्थल पर किसानों ने कहा कि लंबे समय से मांगें लंबित होने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से दूसरे दिन भी कोई सक्षम अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में नाराजगी बनी हुई है। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2025 में फसल खराब होने के बाद भी अनेक किसानों को अब तक मुआवजा और बीमा क्लेम की राशि नहीं मिली है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।

वहीं, इस मामले में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) ने किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है और किसानों की समस्याओं का समाधान शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराया जाएगा।

धरनास्थल पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes