Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बिजली की अघोषित कटौती, खाद-बीज संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन का अल्टीमेटम! : NN81

 

कमलेश पाण्डेय 

जिला मैहर

बिजली की अघोषित कटौती, खाद-बीज संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन का अल्टीमेटम! 

रामनगर में अघोषित बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल और खाद-बीज की समस्या को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामनगर एसडीएम एसपी मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 11 अगस्त को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष दीपा (दीपू) मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह "गुड्डू", शहर अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, संविदाकार कैलाश मिश्रा "दीपू", नगर पालिका अध्यक्ष समर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अमरपाटन अध्यक्ष दीपक मिश्रा, जनपद सदस्य प्रदीप गौतम, उदय सिंह चंदेल, सुधीर सिंह पूर्व सरपंच डागा, विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, रामकृपाल वर्मा, चक्रधर पांडे, पार्षद सुल्ताना परवीन, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, नीलम त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, रामू चौबे सरपंच भोले सिंह, लक्ष्मी सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल और किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में आ रही दिक्कतों से आम जनता और किसान परेशान हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes