Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व आदिवासी दिवस पर सिराली में निकली भव्य वाहन रैली : NN81


 संवाददाता : अनिल मालवीय 

 हरदा जिले कि तहसील सिराली मे विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सिराली नगर में आदिवासी समाज द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेश-भूषा धारण कर शामिल हुए।

रैली में युवक एवं समाज के वरिष्ठजन हाथों में तीर-कमान लिए हुए अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का प्रदर्शन कर रहे थे। डीजे और बाजों की मधुर धुनों के बीच उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला। वाहन रैली में शामिल लोगों ने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और गौरव का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस बल रैली के साथ मौजूद रहा तथा प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

रैली का नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया तथा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes