Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सदर कैंट मंडल मै गुरु रविदास की समरसता संकल्प यात्रा,पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत : NN81

 


सदर कैंट मंडल मै गुरु रविदास की समरसता संकल्प यात्रा,पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत : 

झांसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित "श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत सदर कैंट मंडल क्षेत्र में भव्य कलश वंदन यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। यह पवित्र कलश गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर(वाराणसी) की पावन मिट्टी का कलश, रथ यात्रा का आयोजन  जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व 

 संजीव श्रृंगीऋषी पूर्व जिलाध्यक्ष,प्रदीप सरावगी पूर्व जिलाध्यक्ष ,संतोष सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष,राजकांतेश वर्मा ब्लॉक प्रमुख चिरगांव,अनूप अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी,मनु सिंह जिला उपाध्यक्ष, के मुख्य अतिथ्व, मंडल अध्यक्ष धीरज अग्रवाल एवं संतराम पेंटर के कुशल संयोजन में संपन्न हुआ। 9 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे – 

काली जी मंदिर , महादेव मंदिर बिहारी जी मंदिर ,महर्षि वाल्मीकि मंदिर श्री रविदास जी महाराज के कलश का विधिवत पूजन कर संपन्न कराया गया।

 काली जी मंदिर सदर बाजार के समीप उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनमानस को संत रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलकर समरस, समतामूलक एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया ,:"संत रविदास जी ने जात-पात के भेदभाव को मिटाकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का अतुलनीय कार्य किया। उनका सपना था कि समाज में कोई भी व्यक्ति दुखी न रहे और सभी मिलकर रहें। कलश मै रविदास जी जन्मस्थली की मिट्टी को हर गांव और हर मोहल्ला तक पहुंचने का संकल्प आम जन को दिलाया । वाल्मीकि मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की कलश वंदन रथ यात्रा के समापन में जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह उपस्थित रहे एवं रविदास जी महाराज के कलश का विधिवत पूजन कर संपन्न कराया गया।


       इस अवसर पर अनिरुद्ध दुबे  मण्डल मंत्री अनुराग अहिरवार सह संयोजक , सभासद / अभियान सह संयोजक सुनील विश्वकर्मा ,नीरज सिरोठिया ,दर्शन वाल्मीकि ,अमित खटीक,प्रणय अग्रवाल ,मोहित मिश्रा ,मोहित साहू ,नीतू जाटव, भरत बुंदेला ,दीपू मौर्य ,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु ,महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes