Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शासकीय प्राथमिक शाला सरना में बच्चों के भविष्य के साथ लापरवाही किए जाने का मामला : NN81

 

संवाददाता - लालबाबु जायसवाल

शासकीय प्राथमिक शाला सरना में बच्चों के भविष्य के साथ लापरवाही किए जाने का मामला सामने आया है।

शनिवार को स्कूल का निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक है।

 लेकिन मौके पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें सुबह 10:16 बजे 

लालबहादुर सिंह प्रधान पाठक बच्चों का नाम दर्ज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब 10:16 बजे तक उपस्थिति दर्ज की जा रही है,

 तो बच्चों की नियमित पढ़ाई कब होगी?

 आखिर चार घंटे के विद्यालयीन समय में उपस्थिति, शिक्षण कार्य और अन्य गतिविधियां कैसे पूरी होंगी?

कहीं न कहीं बच्चों के भविष्य में खिलवाड़ किया जा रहा है।

 यदि समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं होगी, तो इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ेगा।

अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes