संवाददाता : दिलीप राजपूत
जनपद हमीरपुर में भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश, जिला संस्था हमीरपुर द्वारा हर्षोल्लास के साथ विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मानन्द महाविद्यालय राठ में वृक्षारोपण का आयोजन, बी.एन. वी. इण्टर कॉलेज राठ एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज हमीरपुर में स्कार्फ दिवस जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिला संस्था पदाधिकारियों द्वारा उनके पास जाकर विधायक राठ मनीषा अनुरागी जी, जिलाधिकारी/अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश हमीरपुर, अभिषेक गोयल जी, पुलिस अधीक्षक हमीरपुरमृगांक शेखर जी, जिला वनाधिकारी हमीरपुर,जिला विद्यालय निरीक्षक/ मुख्यायुक्त भारत स्काउट्स और गाइड्स उत्तर प्रदेश, हमीरपुर महेश कुमार गुप्ता,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/उपाध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश हमीरपुर मुकेश खरवार, नगर पालिका अध्यक्ष मौदहा रजा मोहम्मद, उपजिलाधिकारी मौदहा करणवीर सिंह, उपजिलाधिकारी राठ सुश्री चित्रा निर्वाल, क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे, तहसीलदार राठ दिलीप कुमार, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट हमीरपुर, अवनीश अवस्थी, डॉ सत्यनारायण सिंह परिहार जिला आयुक्त स्काउट, हमीरपुर, जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट दयाशंकर त्रिपाठी आदि को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया।

.jpeg)
