Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला समापन समारोह : NN81



 श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन समारोह में 99 विद्यार्थियों को जिला आयुक्त के हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समारोह में जिला परिषद सदस्य प्रणब मुखर्जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उमाशंकर बनिया, देवाशीष सिन्हा, ब्रजगोपाल सिन्हा, मृणाल कांति सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

चित्रकला, नृत्य एवं संगीत सहित विभिन्न विभागों का प्रशिक्षण आशुतोष सिन्हा, रुहित दास और पीयूष सिन्हा ने दिया। मुख्य संयोजक मनोरंजन सिन्हा (राणु) के संचालन में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत नृत्यगुरु वीरेश्वर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। अंत में आयोजकों ने सभी प्रशिक्षकों, अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सरकार की इस पहल को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes